Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 3 August 2023: इन राशि के लोगों की संतान आज देगी खुशखबरी, मीन राशि वालों को कानून विवाद में मिलेगी जीत

rashifal कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन (5)

Aaj Ka rashifal(Horoscope): ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 3 जुलाई यानी गुरुवार मेष राशि के जातकों को मीठी वाणी का लाभ मिलेगा। वृष राशि के लोगों का आज का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। कर्क राशि के जातकों का लटका हुआ काम पूरा हो जाएगा।

मेष (Aries) Rashifal
दिन बहुत अच्छा रहेगा। कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। पुराने दोस्तों से भी मेल-मिलाप कर सकते हैं। शासन-सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता जी के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपकी मीठी मधुर वाणी का लाभ मिलेगा। भवन निर्माण एवं भूमि से संबंधित वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल समय है। व्यापार में किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में उन्नति होगी। नौकरी को लेकर लाभ मिल सकता है। अटके हुए कार्यों में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनयापन के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख- शांति रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करेंगे। भविष्य की योजना बनाएंगे। व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ऐसे मित्रों से दूर रहना है, जो बार-बार धन उधार मांगते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन बढ़िया रहने वाला है। संतान को अच्छी नौकरी मिलेगी। भाई के साथ किसी पार्टी में शामिल होंगे। जिस यात्रा पर जाएंगे, वह सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। संतान के लिए नई प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना बनाएंगे। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन लाभदायक रहेगा। किसी काम के लिए प्रयासरत थे तो सफलता मिलेगी। राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं। किसी पारिवारिक मतभेद से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में बीताएंगे। अपनी समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे तो बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

सिंह (Leo) Rashifal
इस दिन विशेष रूप से झगड़े और झंझटों में फंसे रहने के कारण परेशान रहेंगे। इस कारण कोई निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में झगड़े से बच सकते हैं। पहले किसी से धन उधार लिया था तो उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। नौकरी में कार्यरत लोग अधिक काम मिलने से परेशान रहेंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना होगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। नया काम आप पार्टनरशिप में करेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं तो माता-पिता को लेकर जाएं। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से मन दुखी रहेगी। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
यह दिन नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। संपत्ति का सौदा करने का मौका मिल सकता है। उसमें बुद्धि और विवेक से निर्णय लें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो गलती हो सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपने स्वास्थ्य में गिरावट के चलते समस्याओं को लेकर हैं तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार में मनमानी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से बहसबाजी हो सकती है। घर-परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी काम को लेकर यात्रा पर जाएं तो सावधानी से रहें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। मित्र और संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं तो कीमती सामान संभालकर रखें। उसके खोने व चोरी होने की आशंका है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं तो खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के मन में चल रही उलझन को लेकर उनसे बात करें। आप दोनों के बीच काफी दूरियां आ जाएंगी।

मीन (Pisces) Rashifal
किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह-मशवरा लें। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में था तो उसमें जीत मिलेगी। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट