अशोकनगर। अशोकनगर में युवक कांग्रेस द्वारा महंगाई और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हुई एफआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवक कांग्रेस द्वारा जय स्तंभ पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह हाय-हाय के नारे भी लगा दिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फुंका। जिसके बाद साइकिल रैली निकाल कर थाना परिसर पहुचे जहाँ थाना प्रभारी प्रदीप सोनी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि तेल, डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस के दाम चरम सीमा पर पहुच गए है और गरीब व मध्य वर्गीय परिवार इसे खरीदने में असमर्थ दिखाई देना लगा है। जिससे उनके परिवार का पालन पोषण करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर सरकार के दबाव में एफआईआर की गई जिसे निरस्त किया जाए।
अशोकनगर से मृदुभाषी के लिए विवेक शर्मा की रिपोर्ट