/

138 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ सिक्का, जानिए इसका खास बातें

Start

अमेरिका: किसी सिक्के की कीमत कुछ रुपए, हजार, लाख तक हो सकती है। उसका यदि ऐतिहासिक महत्व है तो कीमत कई गुना भी हो सकती है, लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि अमेरिका में एक सिक्के को 18.9 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 138 करोड़ रुपए में बेचा गया है। आइए जानते हैं आखिर ऐसी क्या खासियत है इस सिक्के में।

डबल ईगल है सिक्के का नाम

करोड़ों रुपए में नीलाम हुआ ये सिक्का बेशकीमती और काफी दुर्लभ है। अमेरिका में मंगलवार को इस दुर्लभ और ऐतिहासिक सोने के सिक्के की नीलामी की गई। वैसे इस सिक्के की वास्तविक कीमत 20 अमरीकी डॉलर यानी 1400 रुपए थी, लेकिन जब नीलामी में बोली लगने लगी तो यह 18.9 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 138 करोड़ रुपए में बिका। इस तरह से इस सिक्के ने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछला बार इसने 100 लाख की कीमत को पार किया था।

सोने का है सिक्का

इस तरह पिछले तमाम रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह दुनिया के सबसे महंगा सिक्का बन गया है। इससे पहले एक सिक्का 2013 में 10 मिलियन अमरीकी डॉलर में बेचा गया था। डबल ईगल नाम का यह सिक्का अमेरिका में सोने का आखिरी सिक्का था। सिक्का अमेरिका में प्रचलन के इरादे से ढाला गया था, लेकिन फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका को सोने को मानक से हटा दिए जाने के बाद अमेरिकी सरकार ने सिक्के के सार्वजनिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद सरकार के आदेश से सभी सिक्के नष्ट कर दिए गए थे। वहीं इस सिक्को को दुर्लभ माना गया है क्योंकि इसे अमेरिकी सरकार ने कानूनी रूप से स्वीकृति दी हुई थी।

बेशकीमती है सिक्का

नीलामी घर सोथबी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस सिक्के के बारे में लिखा कि लिए द होली ग्रेल ऑफ कॉइन्स से, इससे पहले आज सुबह हमारे #न्यूयॉर्क सेलरूम में 1933 के काल्पनिक और मायावी डबल ईगल कॉइन ने दुनिया के सबसे मूल्यवान सिक्के के नीलामी रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिससे आश्चर्यजनक रूप से 138 करोड़ रुपए मिले हैं, जो एकमात्र उदाहरण है जिसे संयुक्त राज्य सरकार ने निजी स्वामित्व के लिए कानूनी रूप से स्वीकृत किया था’. इस सिक्के एक ओर लेडी लिबर्टी की आकृति बनी है और दूसरी ओर एक अमेरिकी ईगल बनी हुई है।