Jobs Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार एक्शन में है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यूपी में 33000 से ज्यादा बंपर भर्ती करने जा रही है। यूपी में इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया अगस्त 2021 से शुरू होगी और मार्च 2022 तक चलेगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से कुल 33700 रिक्तियों को भरने की तैयारी कर रहा है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में, राज्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। जिसमें भर्ती विज्ञापन संख्या, परीक्षा का नाम, खाली पदों की संख्या और परीक्षा का महीने दिया गया है। यूपीएसएसएससी भर्ती 2021 नोटिस का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए परीक्षाओं का सिलसिला, विज्ञापन संख्या -01 परीक्षा/2021 प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2021 से शुरू होगा, जो 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, सितंबर में 16 पद, अक्टूबर में 1477 पद और 672 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं को आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिस देखें। आयोग द्वारा अगले साल सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक व अन्य पदों पर लगभग 25000 सरकारी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा होगी।
इस प्रदेश में 33,000 से ज्यादा पदों पर मिल सकती हैं सरकारी नौकरी, देखें नोटिस

Tags:
- 10 th pass job
- 10th pass job
- Central Govt Jobs
- government job vacancy
- govt job vacancy
- govt jobs
- govt jobs 2021
- govt teachers jobs
- govt tracher jobs
- job fair
- job for unemployment
- job in railway
- job vacancy
- Job Vacancy 2021
- lates jobs update
- Latest Govt Job
- latest govt jobs
- online job
- up job update
- upsc
- upsc vacancy
- सरकारी जॉब
- सरकारी नौकरी