Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Eye Flu: आई फ्लू बना सकता है अंधा, ये लक्षण नजर आएं तो इलाज कराएं

Eye Flu: आई फ्लू बना सकता है अंधा, ये लक्षण नजर आएं तो इलाज कराएं

Eye Care Tips: इस मौसम में तेजी से आई फ्लू (Eye Flu) फैल रहा है। राजधानी दिल्ली, गुजरात समेत कई शहरों में आई फ्लू (Eye Flu) का संक्रमण काफी बढ़ चुका है। यह फ्लू घर-परिवार में किसी एक सदस्य से अन्य सदस्यों को हो रहा है। आई फ्लू की चपेट में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बारिश के मौसम में तापमान गिर जाता है और आर्द्रता बढ़ जाती है। इस कारण से कई तरह के बैक्टीरिया पनपनते लगते हैं। इनकी वजह से आई फ्लू फैलता है।

हालांकि ज्यादातर मामलों में आई फ्लू (Eye Flu) ठीक हो जाता है। अगर, आई फ्लू के लक्षण (cause of Eye flu) लंबे समय से है तो इलाज कराएं। दरअसल, आई फ्लू (Eye Flu) आपके अंधेपन का भी कारण बन सकता है। इस वजह से इस बीमारी को कतई हल्के में नहीं लें। डॉक्टर के अनुसार, आंख में दर्द या लाल होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Eye Flu: आई फ्लू बना सकता है अंधा, ये लक्षण नजर आएं तो इलाज कराएं
Eye Flu: आई फ्लू बना सकता है अंधा, ये लक्षण नजर आएं तो इलाज कराएं

आई फ्लू हो तो अपने स्तर पर दवा नहीं लें

आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि आई फ्लू (Eye Flu) होने पर अपनी मर्जी से कोई भी दवा नहीं लें। कोई लापरवाही आपकी जिंदगी भर रोशनी छीन सकती है। घरेलू इलाज भी नहीं अपनाएं। आंखों के बेहतर डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोई दवा या उपचार करें। आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर बताते हैं कि आई फ्लू (Eye Flu) के मामले पहले के मुकाबले अब तीन गुना अधिक आ रहे हैं।

आई फ्लू के लक्षण

आंखों में तेज दर्द, आंखों से लगातार पानी आना, आंखों का लाल होना, बहुत अधिक खुजली होना।

आई फ्लू से बचाव के उपाय

आई फ्लू (Eye Flu) से संक्रमित व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाएं। न ही उनकी चीजों को छुएं। हाथों को नियमित रूप से साबुन या सैनिटाइजर से साफ किया करें। आंखों की सफाई कीजिए और ठंडे पानी से बार-बार धोएं। संक्रमित इंसान के संपर्क आने से बचना है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आंखों को बार-बार हाथ नहीं लगाना है।

आई फ्लू हो जाने पर पर क्या करना है

आई फ्लू (Eye Flu) से संक्रमित होने के बाद सबसे पहले अच्छे डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर द्वारा बताई गईं दवाएं नियमित रूप से लें। न किसी का तौलिया या रूमाल इस्तेमाल नहीं करें। अपना इस्तेमाल हुआ सामान भी किसी को नहीं दें। आंखों पर चश्मा लगाए रखें। लेंस बिल्कुल नहीं लगाएं। घर से बाहर नहीं निकलें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट