Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बंगाल में ममता कैब‍िनेट का विस्तार, बाबुल सुप्रियो समेत 5 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, 4 राज्‍यमंत्री भी बनाए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 14 महीने बाद बुधवार को ममता बनर्जी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार हुआ। राजभवन में राज्यपाल एल गणेशन ने 9 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 7 कैबिनेट और 2 स्वतंत्र प्रभार मंत्री हैं।

ममता ने विधानसभा चुनाव के बाद सितंबर 2021 में भाजपा छोड़ तृणमूल में आए पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो को भी मंंत्री बनाया है। कैबिनेट मंत्रियों में बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रबर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, तजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन शामिल हैं, जबकि स्वतंत्र प्रभार बीरबाहा हंसदा, बिप्लब रॉय चौधरी हैं। पार्थ चटर्जी मामले में काफी किरकिरी होने के बाद ममता बनर्जी ने अपने मंत्रियों को हिदायत दी है कि गलत काम करने से बचें। उन्होंने कहा- मैं किसी गलत इंसान को नहीं बचाऊंगी।

3-4 मंत्रियों का कटेगा पत्ता, संगठन में भेजा जाएगा

ममता परफॉर्मेंस के आधार पर 3-4 मंत्रियों को हटा भी सकती हैं। खबरें हैं कि इन सभी को संगठन के कामकाज में लगाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जिन मंत्रियों को हटाने की चर्चा है उनमें सोमेन महापात्रा, परेश अधिकारी, चंद्रकांत सिंह और मलय घटक का नाम है।

पार्थ के फंसने के बाद संगठन में भी हुआ बदलाव

सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे के निधन और पार्थ के जेल जाने से सरकार का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसलिए कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। ममता के इस बयान के कुछ देर बाद ही तृणमूल जिला संगठन में बड़ा बदलाव किया गया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट