Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जैन समाज द्वारा मनाया जा रहा आठ दिवसीय पर्युषण पर्व

भोपाल। राजधानी में श्वेतांबर जैन समाज द्वारा आठ दिवसीय आत्मशुद्धि के पर्यूषण पर्व को मनाया जा रहा हैं। पर्युषण पर्व के पांचवे दिन शहर के आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ द्वारा तुलसी नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहें।

पर्यूषण पर्व में पहुंचे प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि पर्व के पांचवें दिन हम जन्म उत्सव को मनाने के लिए आज उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म मे कहां गया है, कि सबसे बराबर का भाव रखें। उन्होंने कहा कि जैन धर्म को जीवन जीने की उत्तम कला के रूप में पहचाना गया है।

सकलेचा ने कहा कि हम सब मिलकर आज सबकी तरक्की के लिए संकल्पित हो। वही भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि में कठोर और सत्य बात कहने के लिए जानी जाती हूं। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश और समाज के लिए है। जब 6 साल की थी तभी प्राण लिया था कि देश के लिए जीना हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प है कि देश के लिए जियेंगे और मरेंगे तो उसको हम पूरा करेंगे। मालूम हो कि 8 दिनों के पर्युषण पर्व के लिए शहर के जैन मंदिरों की भव्‍य साज-सज्‍जा की गई है। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट की ओर से श्वेतांबर जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट