MP Gwalior Drunk Policeman Viral Video: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्ती बढ़ी हुई है। पूरे प्रदेश में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनको तमाम निर्देश मिले रहे हैं। इस बीच ग्वालियर में एक पुलिस(Policeman) वाला शराब के नशे में धुत सड़क पर घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वायरल वीडियो पुलिस विभाग के आलाधिकारियों तक पहुंचा तो वो तुरंत एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने उक्त पुलिस वाले को नोटिस जारी कर पुलिस लाइन में अटैच किया।
#Gwalior टल्ली पुलिस वाला, घंटों चला ड्रामा, बोला- मैंने लगाए हैं 10 पैग #madhyapradesh #mppolice pic.twitter.com/oaAeBMcRRY
— Swati Pandey (@SwatiPa39461850) October 27, 2023
शराब के नशे में हंगामा मचाने वाले पुलिसवाला(Policeman) बहोड़ापुर थाने में तैनात हैं। उनका नाम लोकेंद्र तोमर है, वह शराब के नशे में धुत होकर कार ड्राइव कर रहा था। रास्ते में साइड देने को लेकर वह लोगों से भिड़ गया। लोगों ने देखा वह नशे में है। लोगों के विरोध पर वह अकड़ दिखाने लगा। उसने माना कि हां उसने 10 पैग लगाए हैं, उसने लोगों के साथ गाली-गलौज की। लोगों के विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा, जिस पर लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।
नशेबाज लड़कियों का वीडियो भी वायरल हुआ
बता दें नशे में हंगामा करने के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। हाल में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शराब के नशे में चूर इंजीनियरिंग कॉलेज की 3 लड़कियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया था। शराब के नशे में तीनों लड़कियां इस कदर मदहोश थीं कि लोगों के साथ बेवजह उलझ गई थीं। लोगों से गाली- गलौज करने लगीं। लड़कियों ने स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर ट्रैफिक पुलिस के सामने हाथापाई की थी। हंगामे की वजह से कई घंटे ट्रैफिक जाम रहा।
लड़कियों ने पत्रकार पर उठाया था हाथ
न्यूज कवर करने गए पत्रकार के साथ भी तीनों लड़कियां ने बदतमीजी की थी। उसके ऊपर हाथ भी छोड़ दिया था।