Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Diwali 2021 Date : चार ग्रहों के दुर्लभ संयोग में मनेगी दिवाली, बढ़ेगा मान-सम्मान, मिलेगी संपन्नता

Diwali 2021 Date : इस साल दिवाली ग्रहों के विशेष संयोग में मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों की यह युति साधकों के लिए विशेष रूप से फलदायी है। इस दुर्लभ योग में देवी लक्ष्मी की साधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तुला राशि में 4 ग्रहों की युति

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस साल दिवाली दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी। दिपावली के अवसर पर चार ग्रह एक ही राशि में विराजिान होंगे। ग्रहों के इस संयोग को अति शुभ माना जा रहा है। 4 नवंबर गुरुवार को दिवाली पर सूयर्, मंगल, बुध और चंद्र तुला राशि में विराजित रहेंगे। तुला राशि में इन चार ग्रहों की युति होने से अति उत्तम योग का सृजन हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकु मार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है।

शुभ संयोग में धन की होगी प्राप्ति

तुला राशि में एक साथ सूर्य, मंगल, बुध और चंद्र होने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस शुभ संयोग में धन-लाभ होने के संभावना रहती है और नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं इसके साथ ही मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट