Neeraj Chopra, Zurich Diamond League 2023: गोल्डन ब्वॉय से महशूर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने सबको निराश कर दिया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के 4 दिन बाद ही नीरज का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। ज्यूरिख डायमंड लीग (Zurich Diamond League) में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीता है।
नीरज ने 85.71 मीटर अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल पाया है। नीरज (Neeraj Chopra) कुछ सेंटीमीटर से गोल्ड मेडल से चूक गए। जबकि, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर अटेम्प्ट के साथ पहला स्थान पाया है। इनसे नीरज 15 सेंटीमीटर पीछे रहे। लीग के लांग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर पांचवें स्थान पर हैं।
नीरज (Neeraj Chopra) के छह कोशिशों में तीन फाउल रहे
इस सत्र में नीरज के सामने जीत को बरकरार रखने की चुनौती थी। सत्र में नीरज (Neeraj Chopra) का पहला रजत है। वह पहली तीन प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीते थे। रविवार को बुडापेस्ट में नीरज 88.17 मीटर भाला फेंक कर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर विश्व विजेता बने थे। ज्यूरिख में नीरज के छह कोशिशों में तीन फाउल रहे। नीरज के प्रयास-80.79 मीटर, फाउल, फाउल, 85.22 मीटर, फाउल और 85.71 मीटर रहे। पहले राउंड में नीरज ने 80.79 मीटर जेवलिन थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। लिथुआनिया के एडिस मातुसेविशियस ने 81.62 मीटर थ्रो किया और पहले स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 78.78 मीटर थ्रो कर तीसरे स्थान पर थे।
दूसरे राउंड में पांचवें स्थान पर नीरज
नीरज का दूसरे राउंड में थ्रो फाउल हो गया। नीरज पांचवें स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 84.75 मीटर थ्रो से शीर्ष पर रहे। चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच 83.46 मीटर थ्रो से दूसरे, फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर 81.63 मीटर थ्रो कर तीसरे स्थान पर आए। लिथुआनिया के मातुसेविशियस ने 81.18 मीटर का थ्रो किया।
तीसरे राउंड में भी नीरज (Neeraj Chopra) पांचवां स्थान
नीरज का तीसरे प्रयास में भी थ्रो फाउल कर दिया गया। वह पांचवें स्थान पर रहे। तीसरे राउंड में जूलियन वेबर ने 79.04 मीटर थ्रो किया। जाकुब वादलेच ने 80.04 मीटर थ्रो किया। ओलिवर हेलैंडर का थ्रो फाउल रहा। चौथे स्थान वाले एडिस ने 80.12 मीटर थ्रो किया।
चौथा प्रयास में 85.22 मीटर थ्रो
चौथे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 85.22 मीटर का थ्रो किया। इससे वह दूसरे स्थान पर आ गए थे। जाकुब वादलेच 85.86 मीटर थ्रो कर पहले स्थान पहुंचे। जूलियन वेबर 85.04 मीटर का थ्रो कर तीसरे स्थान पर हैं।
पांचवां प्रयास फाउल दिया
पांचवें राउंड में भी नीरज ने फाउल दिया। 85.22 मीटर अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने पांचवां अटेम्प्ट फाउल किया। वह 85.86 मीटर अटेम्प्ट के साथ पहले स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 82.01 मीटर का थ्रो किया। वह 85.04 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ तीसरे स्थान पर।
छठा प्रयास में 85.71 मीटर थ्रो
नीरज ने छठे राउंड में 85.71 मीटर थ्रो किया। वादलेच के 85.86 मीटर अटेम्प्ट को पीछे नहीं छोड़ सके। छठे राउंड में वादलेच का अटेम्प्ट फाउल रहा। जूलियन वेबर ने 84.92 मीटर थ्रो किया। छठे राउंड में बेस्ट ऑफ थ्री के बीच मुकाबला होता है।
16 सितंबर से होगा फाइनल
ज्यूरिख लीग के बाद 16 और 17 सितंबर को यूगेन (अमेरिका) में डायमंड लीग का फाइनल होना है। पिछले वर्ष ज्यूरिख में ही नीरज डायमंड लीग का फाइनल जीते थे। लीग में पहले छह स्थान पर रहने वाले जेवलिन थ्रोअर यूगेन में फाइनल खेलेंगे। नीरज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। वह डायमंड लीग के तीन कंपटीशन के बाद तीसरे स्थान पर रहे। वादलेच पहले और जर्मनी के जूलियन वेबर दूसरे स्थान पर हैं।