Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शिवराज सरकार का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने बीच में ही बेरिकेटिंग कर रोका

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा की अगुवाई में शिवराज सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता काले कपड़े पहन कर शिवराज सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने पहुंचे हैं।

कांग्रेस की यह यात्रा राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू हुई। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थिति अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम मिंटो हॉल की तरफ कूच कर गया मग़र उसी दौरान पुलिस ने कांग्रेसियो को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समीप बेरिकेटिंग कर रौक लिया। कांग्रेस की इस जन आक्रोश यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी चप्पे-चप्पे पर तैनात है। कांग्रेस की यह पदयात्रा करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी तय करने वाली थी मग़र बोर्ड ऑफिस चौराहे से शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,पर ही पुलिस ने यात्रा को बेरिकेटिंग कर रोक लिया।

जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी

उसी दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है और बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है और किसान व मजदूर सड़कों पर आ गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मोदी सरकार ने वेंटिलेटर पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही कई ज्वलंत मुद्दों को उजागर कर भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करने के लिए जन आक्रोश यात्रा आज निकाली जा रही है। बेरिकेटिंग कर रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि जब भाजपा खुद को बेनकाब होता देखती है तो हिटलर शाही रवैया अपनाने लगती हैं।

कांग्रेस पार्टी आज शिवराज सरकार की नीतियों के विरुद्ध राजधानी की सड़कों पर उतरी थी। मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम, बेपटरी होती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध सहित तमाम मुद्दों को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट