Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में हीरानंदानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजली दी है।

77 साल की उम्र में निधन

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थी। उनका पिछले छह दिनों से आईसीयू में इलाज चल रहा था। उनको डाइबिटीज की समस्या थी। मां ने बेटे के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मां की तबीयत ज्यादा खराब होने पर अक्षय लंदन में चल रही फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटे थे। उन्होंने उनकी मां की सेहत के लिए दुआ करने पर फैंस को शुक्रिया कहा है।

लंदन से लौटे अक्षय

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी और कहा कि वे मेरी रीढ़ थीं। आज मैं अपने भीतर असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह सुकून से इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, ओम शांति। अरुणा भाटिया का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भाग लेने अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटी नितारा, परिवार के नजदीकी सदस्य, दोस्त, रोहित शेट्टी, रितेश देशमुख, साजिद खान, रमेश तौरानी समेत कई फिल्मी हस्तियां शमशान घाट पहुंची थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट