Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पार्टी के अंदर दिग्गी राजा के हिंदू विरोधी बयानों पर मचा बवाल, सोनिया गांधी से की कार्रवाई की मांग

भोपाल। अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ अब उनकी ही पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिख कर दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाने की मांग की है।

दिग्गी राजा के बयानों पर मचा बवाल

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिख कर दिग्विजय सिंह की शिकायत की है और कहा है कि दिग्विजय सिंह के हिंदू विरोधी बयानों से कांग्रेस पार्टी को बड़ी नुकसान हो रहा है। विश्वबंधु राय ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह सिर्फ एक विशेष वर्ग के वोटरों को खुश करने के लिए लगातार हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे है औऱ इससे पार्टी से हिंदू वोटर लगातार दूर होता जा रहा है। उन्होंने अपने खत में दिग्विजय सिंह के धारा 370 सहित बाटला हाउस एनकाउंटर और ‘ओसामा जी’ जैसे बयानों का हवाला दिया है।

भाजपा ने कसा तंज

विश्वबंधु राय ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने में उनकी भूमिका की जांच की मांग भी है। इसके साथ दिग्विजय सिंह के प्रभार वाले राज्यों में कांग्रेस की हार को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए है। विश्वबंधु राय के खत पर भाजपा ने तंज कसा है और कहा है कि अब उनकी ही पार्टी में उनके खिलाफ आवाज उठ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की कब्र खोदने वाला बताते हुये कहा है कि मि.बंटाढार तो अपना काम करेंगे ही लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस का नेतृत्व इतना कमजोर बेबस और लाचार क्यों है ? गौरतलब है रविवार को भोपाल में संघ से जुड़ी संस्था को जमीन आवंटन को लेकर दिग्विजय सिंह ने सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट