Dewas Bridge: पूजन पाठ कर ब्रिज का “फिसल पट्टी ब्रिज” नामकरण ,धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच कांग्रेसियों ने हटाए बेरिकेट्स, ब्रिज पर चढ़े ,आवागमन किया चालू
Dewas Bridge: विजेंद्र उपाध्याय/देवास-शहर के ब्रिज पर राजनीति का आज दूसरा एपिसोड शुरू हुआ। इंदौर रोड ब्रिज का “जबरन ब्रिज”नामकरण करने के बाद आज कांग्रेस मक्सी रोड ब्रिज का नामकरण पहुंची। पुलिस ने पहले से ही बेरिकेट्स लगाकर कांग्रेसियों को जाने के लिए रोक लगा दी थी।
Dewas Bridge: लेकिन कांग्रेसी पहुंचे और सबसे पहले पूजन पाठ की और ब्रिज का “फिसल पट्टी ब्रिज” नामकरण किया, फिर धक्का-मुक्की और हंगामा कर बेरिकेट्स को हटाकर ब्रिज पर चढ़ गए, ब्रिज पर चढ़ने के बाद वाहन का आवागमन भी शुरू हो गया,जिसे पुलिस ने बंद कराया।
Dewas Bridge: शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो ब्रिज के साथ छेड़छाड़ करने वाले नेता, अधिकारी व इंजीनियर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा नेता पूरे जोश के साथ उपस्थित रहे