Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Christmas Tree: जानिए दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और ऊंचे क्रिसमस ट्री के बारे में

Christmas 2020: क्रिसमस के फेस्टिवल से कुछ खास परंपराएं जुड़ी हुई है और कुछ वस्तुओं का विशेष महत्व है। इन्ही में से एक है क्रिसमस ट्री। यीशू के जन्म के अवसर पर क्रिसमस ट्री को विशेष रूप से सजाया जाता है। आइए जानते हैं दुनियाभर के कुछ खास और लंबे क्रिसमस ट्री के बारे में। इतिहास के पन्नों पर यदि नजर डालें तो सबसे पहला क्रिसमस ट्री 1510 में लातविया के रिगा में सजाया गया था।

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री इटली में बनाया जाता है। इटली में मोंटे इंगिनो की गुबियो पहाडियों पर 610 मीटर ऊंचाई का क्रिसमस ट्री तैयार किया जाता है। 1991 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस ट्री का नाम भी दर्ज हुआ था।

ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में दुनिया का सबसे बड़े क्रिसमस ट्री में से एक बनाया जाता है, जिसकी ऊंचाई 278 फीट के करीब है। यह क्रिसमस ट्री दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

इसके बाद यूएसए के फीनिक्स, एरिज़ोना में बनाए जाने वाले क्रिसमस ट्री का नंबर आता है, जिसकी ऊंचाई 110 फीट है। इसके नजारे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

पुर्तगाल के कोमेरिसो स्क्वायर, लिस्बन में 76 मीटर लंबा क्रिसमस ट्री बनाया गया है।

वहीं जर्मनी के डॉर्टमुंड में प्राकृतिक क्रिसमस ट्री बना हुआ है। क्रिसमस के मौके पर इसकी खास सजावट की जाती है।

2016 में श्रीलंका ने सबसे बड़े क्रिसमस ट्री को बनाने का दावा किया था। आयोजकों के मुताबिक उस वक्त क्रिसमस ट्री की लंबाई 238 फीट थी। श्रीलंका का यह ट्री स्टील से बना हुआ था और प्लास्टिक नेट से इसको कवर किया गया था। इस क्रिसमस ट्री को एक करोड़ से ज्यादा प्राकृतिक पाइन शंकुओं से सजाया गया था। इस ट्री में 600,000 एलइडी बल्ब और छह मीटर लंबाचमकता हुआ स्टार लगा हुआ था। इसको बनाने में 80,000 डॉलर का खर्चा आया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट