Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बच्चों की डांस टीचर ने जहरीला पदार्थ खाकर लगाया मौत को गले

इंदौर। इंदौर की कोरियोग्राफर काजल इंजे की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लेने के बाद रविवार शाम को उनकी मौत हो गई। बतादें कि काजल स्टेज शो, नाटक और नृत्य करती थी और कई बच्चों को सिखाती थी । हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया था।

पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। वही उनके दोस्तों का कहना है कि काजल ने जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए काफी सपने देखे थे और कई मुकाम हासिल करना चाहती थी। लगातार मेहनत करने के बाद भी उसके सपने अधूरे थे। यह भी एक कारण हो सकता है सुसाइड का। पुलिस भी सभी एंगलों को लेकर जांच कर रही है ताकि मौत का खुलासा हो सके।

बतादें कि परदेशीपुरा इलाके में रहने वाली कोरियोग्राफर 22 वर्षीय काजल इंजे को उसकी बड़ी बहन नेहा जहरीला पदार्थ पीने के बाद एमवाय अस्पताल लेकर आई थी। यहां काजल का दो दिन तक उपचार चला।

भाई कार्तिक ने बताया कि वह डेढ़ साल से डांस क्लास चला रही थी। शुक्रवार को नेहा जब घर पर थी, तो काजल की तबीयत बिगड़ी थी। कार्तिक के मुताबिक वह काम पर गया हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

काजल पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी। शुरूआत से ही उसे डांस में रूचि थी। ग्रेजुएशन के बाद उसने न्यू जीडीसी कालेज में एडमिशन लिया था। यहां से उसने नृत्य कला में एम ए की डिग्री ली थी। वह कई महिलाओं को नृत्य सीखा चुकी थी। वहीं स्टेज शो में ही हिस्सा लिया था। उसने कई स्टेज शो भी किए थे। दोस्तों के मुताबिक उसके कई सपने थे। वह जिंदगी में कई मुकाम हासिल करना चाहती थी। लेकिन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। उसे नाटकों का भी काफी शौक था। संभवत यही कारण उसे डिप्रेशन में ले गया। पुलिस के मुताबिक काजल का मोबाइल जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। काजल यू ट्यूट पर खुद के परफामेंस के वीडियो ओर फोटो शेयर करती थी। उसने 24 अक्टूबर 2021 को मीरा बन कृष्ण की वंदना पर एक भजन का वीडियो भी बनाया था। वह बच्चों को भी डांस के प्रति प्रेरित करती थी। दोस्तो के मुताबिक काजल काफी मिलनसार थी। उसने यह कदम क्यो उठाया इसे लेकर वह खुद परेशान है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट