Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान 3 पर पाकिस्तान का बड़ा बयान, लैंडिंग को अपने देश में लाइव दिखाए जाने की बात कही

Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान 3 पर पाकिस्तान का बड़ा बयान, लैंडिंग को अपने देश में लाइव दिखाए जाने की बात कही

Pakistan on Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की चांद पर लैंडिंग को लेकर पूरी दुनिया की नजर टिकी है। आज शाम मिशन कामयाब रहा तो चांद को फतह करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। अमेरिका, चीन, रूस पहले ही यह कामयाबी हासिल कर चुके हैं। ऐसे में भारत के इस यान पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान से इस पर बड़ा बयान आया है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने मिशन के लिए भारत को बधाई दी है।

पाकिस्तानी पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की चांद पर लैंडिंग का लाइव पाकिस्तान में भी दिखाया जाना चाहिए। फवाद ने ट्वीट किया- पाकिस्तान की मीडिया को चांद पर चंद्रयान (Chandrayaan 3)की लैंडिंग का सीधा प्रसारण करना चाहिए। यह मानव जाति का ऐतिहासिक पल होने वाला है। भारत के लोगों, वहां के वैज्ञानिकों एवं अंतरिक्ष समुदाय के लोगों को मैं इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।

खास बात है कि फवाद चौधरी अक्सर भारत के खिलाफ बयान देते हैं। अब उनका यह बयान काफी चर्चा का विषय बना है। सोशल मीडिया पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि फवाद चौधरी ऐसी बात कह रहे हैं।

Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान 3 पर पाकिस्तान का बड़ा बयान, लैंडिंग को अपने देश में लाइव दिखाए जाने की बात कही

(Chandrayaan 3): रूस-अमेरिका चांद पर पहुंचने के बाद भी बड़े रहस्य नहीं सुलझा सका

चांद पर अब तक 3 देशों ने फतह किया है। रूस, अमेरिका और चीन कई साल पहले ही चांद को फतह किया है, लेकिन ये तीनों देश अब तक चांद के बड़े रहस्य को नहीं सुलझा सके हैं। चांद पर फतह का भारत का यह तीसरा प्रयास है। इससे पहले चंद्रयान, चंद्रयान 2 फेल हो चुका है। इस बार इसरो पूरी तरह भरोसा दिला रहा है कि इस बार चूकने का सवाल ही नहीं है।

इसको लेकर इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ (ISRO Chairman S Somnath) ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- सब कुछ फेल होता है। अगर सभी सेंसर फेल होते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी विक्रम लैंड करेगा। बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम कर रहा हो। हमने सुनिश्चित किया है कि इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी लैंड करने में सक्षम होगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट