Pragyan Rover New Video: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लैंड करने के बाद वहां की दुनिया को जानने की उत्सुकता हर किसी में है। इसके लिए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का प्रज्ञान रोवर (Pragyan rover) लगातार चांद की सतह से जानकारी जुटा रहा है। इसकी क्रम में प्रज्ञान रोवर चांद पर (Pragyan rover on moon) सुरक्षित मार्ग तलाशते हुए गोल-गोल घूमने लगा है। इसका वीडियो लैंडर ने बनाकर भेज दिया है, जिसे इसरो (ISRO) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
इस वीडियो में खास अंदाज में प्रज्ञान रोवर (Pragyan rover) दिख रहा है। वह सुरक्षित मार्ग की तलाश में गोल-गोल घूमे जा रहा है। इस रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे ने लिया है। वीडियो पर इसरो (ISRO) ने कैप्टशन लिखा है- ऐसा महसूस हो रहा है, मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्यार से देख रही हो।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 31, 2023
The rover was rotated in search of a safe route. The rotation was captured by a Lander Imager Camera.
It feels as though a child is playfully frolicking in the yards of Chandamama, while the mother watches affectionately.
Isn't it?🙂 pic.twitter.com/w5FwFZzDMp
(Chandrayaan-3) चांद पर मिला है सल्फर
चांद (Chandrayaan-3) के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर यानी गंधन मिलने की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले इसरो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस खोज की जानकारी साझा की है। प्रज्ञान पर लगे उपकरण लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (LIBS) ने चांद की सतह पर सल्फर के अलावा ऑक्सीजन, एल्मुनियम, मैगनीज, टाइटैनियम, कैल्सियम, आयरन, क्रोमियम और सिलिकॉन की भी पहचान कर ली है।
अब रोवर चांद पर हाईड्रोजन की मौजूदगी का पता लगाने जुटा है। पानी के हर अणु में हाईड्रोजन के 2 परमाणु और ऑक्सीजन का एक परमाणु होता है। चांद पर ऑक्सीजन (Oxygen on Moon) मिला है, इसलिए हाईड्रोजन की मौजूदगी का सुराग ढूंढना और अहम है।