मुंबई. 16 मई को Cannes 2023 16 का आगाज हो गया है। Cannes 2023 फिल्म फेस्टिवल में जिसमे देश की खास फिल्मों पर चर्चा होगी। वही इसमें रेड कारपेट पर सेलेब्स का सबसे अलग अंदाज भी आकर्षित करता है। वही इस साल सारा अली खान ने कांस में डेब्यू किया. सारा अली खान ने कांस में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कांस में डेब्यू करने वालो में ईशा गुप्ता भी शामिल है उन्होंने इवेंट में खूबसूरत व्हाइट गाउन कैरी किया।






Cannes 2023:
कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री हिस्सा ले रहे हैं. बतादें कि अभिनेत्री सारा अली खान की रेड कारपेट पर यह पहली एंट्री थी। सारा अपने डेब्यू को लेकर खासी उत्साहित नजर आईं. अभिनेत्री सारा कांस ने डेब्यू के लिए इंडियन आउटफिट चुना। उन्होंने अबु जानी का आइवरी क्रीम कलर लहंगा पहना। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म स्क्रीनिंग के प्रीमियर में शिरकत की।
अभिनेत्री सारा ने डेब्यू में जो भारतीय लुक चुना उसे लोग काफी पसंद कर रहे है। इसके अलावा एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस बार कांस में डेब्यू किया। अभिनेत्री ईशा ने कांस में फ्रंट हाई स्लिट व्हाइट गाउन कैरी किया। पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आई। कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, अदिति राव हैदरी, सनी लियोनी आदि एक्ट्रेस भी जल्द रेड कारपेट पर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएंगी।