Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Cancer: इस राज्य में सबसे अधिक कैंसर मरीज, लोकसभा में जारी आंकड़ों से पूरे देश की चिंता बढ़ी

Cancer: इस राज्य में सबसे अधिक कैंसर मरीज, लोकसभा में जारी आंकड़ों से पूरे देश की चिंता बढ़ी

Lok Sabha Cancer Data: मेडिकल साइंस की तरक्की और तमाम जागरुकता कार्यक्रम के बाद भी देश में Cancer के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक मरीज उत्तर प्रदेश में हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद एवं राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम यानी ICMR-NCRP के आंकड़ों के मुताबिक देश में 2022 में कैंसर के कुल मरीज 1461427 रहे। 2021 में 1426447 मरीज थे। 2020 में 1392179 मरीज सामने आए थे। यह जानकारी लोकसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दी।

मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा Cancer के मरीज हैं। यूपी में 2020 में कैंसर 201319 थे। 2021 में 206088 और 2022 में 210958 मरीज हो गए। Cancer के सबसे कम मरीज केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में हैं। यहां 2020 में 27 मरीज थे। 2021 में 28 और 2022 में भी 28 ही मरीज थे।

Cancer: इस राज्य में सबसे अधिक कैंसर मरीज, लोकसभा में जारी आंकड़ों से पूरे देश की चिंता बढ़ी
Cancer: इस राज्य में सबसे अधिक कैंसर मरीज, लोकसभा में जारी आंकड़ों से पूरे देश की चिंता बढ़ी

2022 में Cancer से 8 लाख 8 हजार लोगों की मौत

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पूरे भारत में कैंसर से 2020 में 7,70,230 लोगों की जान गई। 2021 में 7,89,202 मरीजों की मौत हुई थी। 2022 में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,08,558 हो गई। कैंसर से सबसे ज्यादा मौत भी उत्तर प्रदेश में हुई है। यूपी में 2020 में कैंसर से 111491 लोगों की मौत हुई थी। 2021 में 114128 और 2022 में 116818 लोगों की मौत हुई है।

2022 में 35 हजार बच्चों को Cancer हुआ

मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ICMR-NCRP की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि 2022 में 0 से 14 साल के 35,017 बच्चों को Cancer हुआ है। बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके साथ ही अभिभावकों के जागरुकता पर जोर दिया जा रहा है।

महिलाओं एवं पुरुषों में सामान्य लक्षण

लगातार खांसी, लार में खून, मल में खून, मल त्याग, पेशाब होने के तरीके में परिवर्तन, धब्बे, तिल और त्वचा में बदलाव, अकारण दर्द और थकान, निगलने में कठिनाई, वजन में अचानक बदलाव।

महिलाओं में विशिष्ट लक्षण

निप्पल से खूनी या रंगहीन स्त्राव, स्तन में गांठ, त्वचा में शिकन अथवा गाल का गड्ढा, निप्पल की दिशा में अचानक परिवर्तन, पीरियड के बीच स्पॉटिंग, पेट फूलना।

पुरुषों के लिए सामान्य लक्षण

अंडकोष में गांठ, मूत्र में बदलाव, नपुंसकता।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट