मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर लगाए गए कैंप - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर लगाए गए कैंप

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर लगाए गए कैंप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत करने के लिए जा रहे हैं मुख्यमंत्री दोपहर में अलीराजपुर जिले के जोबट में जनसेवा अभियान 2 का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत 67 नागरिक सेवाओं का तुरंत निराकरण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में आज से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को लेकर भोपाल में तैयारियां जोरों पर हैं। दरअसल शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने अभियान को लेकर अलग-अलग वार्डों में शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं।सभी वार्डो में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन शिविरों में जन जन को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में आम जनता के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर लगाए गए कैंप
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर लगाए गए कैंप

भोपाल में जिस जगह पर शिविर लग रहा है। वहां पर नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिनका नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। अभियान के अंतर्गत जो भी व्यक्ति आवेदन लेकर आएगा।तुरंत ही उसे पोर्टल पर डालकर निवारण किया जाएगा। अभियान को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दूसरा चरण प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसकी शुरुआत आज करने वाले हैं। इसमें 67 सेवाएं शामिल की गई हैं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी इसमें निराकरण किया जाएगा और उसका लाभ दिया जाएगा।