Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Bharat on Google Maps: अब गूगल मैप्स में देश का नाम Bharat, सर्च करने पर तिरंगे के साथ नजर आ रहा भारत

अब गूगल मैप्स में देश का नाम Bharat, सर्च करने पर तिरंगे के साथ नजर आ रहा भारत bharat
India Rename Bharat: हाल में देश का नाम इंडिया से ‘भारत'(Bharat) करने का संकेत सरकार ने दिया। इसे लेकर सियासत हुई। भले आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत(Bharat) नहीं किया गया है, मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर मान लिया है। इसकी वजह है कि आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे तो ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ तिरंगा नजर आ रहा।

इससे भी फर्क नहीं पड़ता कि गूगल मैप की भाषा हिंदी की हुई या फिर अंग्रेजी। भारत हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, गूगल रिजल्ट में इंडिया दिखेगा। गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ के तौर पर मान्यता दी हुई है, इसलिए यूजर्स भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं तो अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं।

ये सिस्टम कैसे काम कर रहा ?

गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर आप भारत लिखते हैं तो भारत के नक्शे के साथ ‘भारत'(Bharat) बोल्ड में लिखा दिखेगा। आप गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखते हैं तो सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा दिखेगा। यानी गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर मान रहा है, जहां सरकार नाम बदलने की कवायद में जुटी है। इस बीच गूगल ने होमवर्क शुरू कर दिया है।

अन्य टेक प्लेटफॉर्म पर भी ‘भारत’

गौर करने वाली बात है कि सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं, बल्कि टेक कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी भारत(Bharat) और इंडिया लिखा जा रहा है तो रिजल्ट सेम आ रहे हैं। यूजर्स गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, गूगल न्यूज जैसे एप पर भारत या इंडिया लिखते हैं तो उन्हें एक जैसा रिजल्ट मिल रहा। वैसे, गूगल ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट