Aryan Khan: NDPS कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इससे साफ हो गया की आर्यन खान फिलहाल जेल में ही रहेगा।
अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत अर्जी खारिज
NDPS कोर्ट ने 13 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित किया था। बुधवार को कोर्ट ने जमानत की अपील को खारिज कर दिया। इसके साथ ही आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NCB ने कोर्ट को चैटिंग के कुछ ऐसे सबूत दिए, जो ड्रग्स के लेन-देन से संबंधित थे। ये चैट्स एक अपकमिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस और आर्यन खान के बीच हुए थे।
2 अक्टूबर को गिरप्तार हुआ था आर्यन
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आरोपी बनाए गए आर्यन खान की जमानत की अर्जी को पिछले कई दिनों से अगली तारीख पर टाला जा रहा था। आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आर्यन खान मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर रेव पार्टी में आर्यन खान शामिल होने वाला था। एनसीबी ने इस मामले में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया था।