Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नए ब्रिज पर दुर्घटना, एक पुलिसकर्मी मौत, एक घायल

नए ब्रिज पर दुर्घटना, एक पुलिसकर्मी मौत, एक घायल

विजेंद्र उपाध्याय/देवास – शनिवार रात को एबी रोड पर नवनिर्मित ब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक होमगार्ड सैनिक घायल हो गया।

तस्वीरें आपको विचलित कर सकता है

घायल का उपचार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक भानुप्रताप भदौरिया और होमगार्ड सैनिक पल्सर मोटर सायकिल पर सवार होकर एबी रोड स्थित ब्रिज से गुजर रहे थे, तभी एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि प्रधान आरक्षक भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि होमगार्ड सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायल होमगार्ड सैनिक को इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट