रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के पहले दिन, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे घातक युद्ध में 137 लोग मारे गए। दुनिया भर में रूस की आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गुस्से को हवा दे रहा है। इस समय पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुतिन जहां लाखों परिवारों को तबाह करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं उन्होंने खुद अपने परिवार को दुनिया की नजरों से छिपा रखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन कभी भी अपने परिवार के बारे में पब्लिक में बात करना पसंद नहीं करते, बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके परिवार में कौन है और कहां रहता है। कई रिपोर्ट्स दो और कुछेक में उनकी 3 बेटियों का जिक्र किया जाता है। पुतिन की एक बेटी मेडिकल रिसर्चर और दूसरी जिमनास्ट बताई जाती है। हालांकि, कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
इनके नाम मारिया और कैटरीना हैं। व्लादिमीर पुतिन की बेटी मारिया, एक चिकित्सा शोधकर्ता और डच पति जॉर्ज फासेन के साथ मॉस्को में रहती हैं। उसका एक बच्चा भी है
वहीं अगर पुतिन की दूसरी बेटी कैटरीना की बात करें तो कैटरीना (कैटरीना तिखोनोवा) एक एक्रोबैट डांसर हैं और मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में एक उच्च पद रखती हैं। वह 1.7 अरब स्टार्टअप चला रहे हैं। उन्होंने 2017 में रूसी अरबपति काइली शामलोव से शादी की, लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली और वे अलग हो गए।