कंगना रनौत मल्टी टैलेंटेड हैं। वह ऐक्टिंग, फिल्ममेकिंग के बाद अब होस्ट बनने जा रही हैं। इस रिऐलिटी शो का टाइटल है ‘लॉकअप’।
कंगना ने पोस्ट किया था कि वह पहला शो होस्ट करने जा रही है। इसके बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। इस रिऐलिटी शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। कंगना ने अपने कुछ फोटोज शेयर करके लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।
माना जा रहा है कि वह इस अंदाज में शो होस्ट करेंगी। आल्ट बालाजी के पोस्ट के मुताबिक, यह बड़ा और फियरलेस रिऐलिटी शो होगा। इसमें ड्रामा भी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का कॉन्सेप्ट बिग बॉस से मिलता-जुलता होगा।
कंगना रनौत ने अपने फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वह सिल्वर कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहने हैं। उन्होंने साथ में कैप्शन दिया है, It’s LOCK UPP day। कंगना ने साथ में एकता कपूर और रुचिका कपूर को टैग किया है।