उज्जैन। जिले के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृत लाल अमृत का देर रात निधन हो गया। शहर के गणमान्य नागरिक ओर जिला प्रशासन के आला अधिकारी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेठी नगर स्थित उनके निवास पर पुलिस जवानों ने अमृत लाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली।
उज्जैन के सेठी नगर में रहने वाले शहर के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृतलाल अमृत का रविवार देर रात को निधन हो गया। 99 वर्ष की उम्र में अमृतलाल अमृत ने अंतिम सांस ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उज्जैन के अंतिम सेनानी थे, जिनकी अंतिम यात्रा सेठी नगर स्थित निवास से दोपहर 1 बजे राजकीय सम्मान के साथ निकली।
स्वतंत्रा संग्राम की अंतिम यात्रा में विधायक ,मंत्री ,सांसद सहित शहर के गणमान्य नागरिकबोर प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज उड़ाकर राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृत लाल अमृत भले ही आज दुनिया छोड़ कर चले गए हो, लेकिन उज्जैनवासियों और देशवासियों के दिलों में वे हमेशा अमर रहेंगे।
उज्जैन से मृदुभाषी के लिए अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट।