भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विधानसभा स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। चौधरी ने कहा कि ओबीसी वर्ग के नाम पर बीजेपी राजनीतिक रोटियां सेककर झूठ फैलाने का का काम कर रही हैं।
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा अब आरोप लगा रही कि कांग्रेस ने रोक लगवाई हैं। सरकार ने अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रखा मगर कांग्रेस इसके लिए जवाब मांगेगी। विधायक चौधरी ने कहा कि ओबीसी का अधिकार हमें चाहिए सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए।और प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होना चाहिए। चौधरी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पंचायती राज को खत्म करना चाहती है।