Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 01 November 2021: प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी, वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी

मेष –

व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का पेपर वर्क या ऑर्डर पूरा करते वक्त अच्छी तरह जांच पड़ताल करें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना होने दें। परिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखे, तथा लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

वृष –

बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी। कार्यस्थल में साथियों से संबंध खराब न होने दें। मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा।  व्यवसायिक मामलों का असर घर पर ना पढ़ने दे। घर की सुख शांति तथा व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखे तथा ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी अवश्य ले।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी ना होने दें, तथा परिस्थितियों को संभाल कर रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम न करें। अपने स्वभाव को सहज रखें, गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु अपने संबंधों के लिए किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे। अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क  –

आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण संपन्न होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। व्यवसायिक स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा लेंगे। लेकिन समय पर अपने कार्यप्रणाली में भी बदलाव जरूर लाएं।  दिनभर की व्यस्तता दिनचर्या के बाद परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

आज कुछ नई बातों को सीखने और समझने में समय व्यतीत करेंगे। कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी। फिर भी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।  विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव ना ले। और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक मामले में आपके विचारों को विशेष अहमियत दी जाएगी। मेलजोल बढ़ेंगे, तथा यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। काम ज्यादा रहेगा। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से अपने काम पूरे करें। प्रोफेशन संबंधित फाइलें और पेपर पूरी तरह कंप्लीट रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी ।लापरवाही ना बरतें, और उचित इलाज करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला  –

दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना रखें, और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें।  कार्यक्षेत्र में हर काम गंभीरता से करने की कोशिश करें। समय ज्यादा अनुकूल तो नहीं है, लेकिन फिर भी गतिविधियों में सुधार जरूर आएगा। विवाहित जीवन खुशनुमा बना रहेगा। तथा कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य भी आपके मार्गदर्शन में संपन्न होगा। पेट संबंधी कोई दिक्कत महसूस होगी। बाहर के खाने पीने की चीजों से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे।अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद हो सकता है।  किसी तरह की पार्टनरशिप की योजना को स्थगित रखें। पहले उस पर कुछ अधिक सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है।  पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकया बनी रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनु  –

कुछ समय से चल रही आप की लगन और मेहनत के आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधित कामों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। इस वक्त अपमानजनक स्थितियां बन सकती है।  पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।तथा मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मकर  –

रिश्तेदार को उसके जरूरत के समय आप पूरी तरह का सहयोग करेंगे। तथा ऐसा करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। मेहनत के हिसाब से फायदा कम ही मिल पाएगा। कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें।  घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे।इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा अपना पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ –

कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप होगा ,तथा बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी।  व्यवसायिक स्थल पर बाहरी व्यक्ति का दखल कर्मचारियों के बीच फूट करवा सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय बीताएं। स्वयं ही सारे निर्णय लें।  आपका अपने परिवार के प्रति समर्पण भाव घर में सुकून भरा माहौल बनाकर रखेगा। तथा परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।  जोड़ों से संबंध में किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है। गैस बाबादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

घर में खास मेहमानों की आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी। दोपहर बाद अचानक ही सारे काम बनने शुरू हो जाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं। जीवन साथी के साथ किसी प्रकार का भी मतभेद ना उत्पन्न होने दे। क्योंकि इससे घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना भी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट