Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Dhanteras 2021: धनतेरस पर करें यह उपाय, मिलेगी सिृद्धि रहेंगे खुशहाल

Dhanteras 2021: सनातन संस्कृति में दीप पर्व दीपावली का विशेष महत्व है। पांच दिनों तक चलने वाले दिपावली पर्व का प्रारंभ धनतेरस से होता है और इसका समापन भाईदूज पर होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन धन संबंधी कुछ विशेष उपाय करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।

  • शास्त्रोक्त मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। इसलिए इसको धनवंतरी जयंती या धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदना शुभ फलदायी होता है।
  • धनतेरस के दिन साबुत धनियां खरीद कर लाएं और देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के समक्ष रखें। देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी को अपनीमनोकामना बताकर कु छ धनिया बगीचे में बो दें और कु छ को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आमथवक परेशानी का निवारण होता है।
  • यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो धनतेरस के दिन इस उपाय से कर्ज मुक्त हो सकते हैं। धनतेरस पर घर के बाहर दीप जलाएं । ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी साथ ही अकाल मृत्यु के भय का निवारण होगा।
  • देवी लक्ष्मी को बताशे अतिप्रिय है। इसलिए उनको बताशे का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
  • धनतेरस पर पूजा की सुपारी का भी प्रयोग किया जा सकता है। शास्त्रों में सुपारी को ब्रह्मदेव, वरूण देव, यमदेव और इंद्रदेव का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर सुपारी की पूजा करें और उसके बाद इस सुपारी को तिजोरी या अलमारी में रखें। इस उपाय से धन और सौभाग्य की वृद्धि होगी।
  • धनतेरस पर उल्लू की तस्वीर को तिजोरी या अलमारी पर लगाने की भी परंपरा है। इससे घर में धन का आगमन होता रहता है।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट