Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Weather Update: पचमढ़ी में 1.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानिए प्रदेश के दूसरे शहरों का हाल

भोपाल। उत्तर की सर्द हवाओं के वजह से मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पचमढ़ी में रात का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ,प्रदेश के 16 जिले ठंडी हवाओं की चपेट में हैं। भोपाल में शुक्रवार-शनिवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही।

48 घंटे इसी तरह रहेगी ठंड

भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार अगले 48 घंटे इसी तरह ठंड जारी रहेगी। हालांकि अब पश्चिमी हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे मध्यप्रदेश का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। हालांकि अभी ठंड सताती रहेगी। दतिया, सतना, सागर, रीवा, नौगांव, खंडवा, खजुराहो, गुना, ग्वालियर, टीकमगढ़, दमोह, भोपाल, बैतूल, उमरिया, राजगढ़ और रतलाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि जबलपुर और सिवनी में ठंड का असर कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा है। यहां पर रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है।

13 से ज्यादा जिलों में कड़ाके की ठंड

प्रदेश के 13 से ज्यादा जिले कोल्ड-डे की चपेट में रहे। इंदौर, उज्जैन, खंडवा, राजगढ़, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, नरसिंगपुर, मंडला और खजुराहो में ठंड काअसर ज्यादा दिखाई दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि कि दो दिन तक लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर शीतलहर शुरू हो जाती है।

पश्चिमी विक्षोभ से ठंड का असर रहेगा कम

विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं आना कम हो जाएगी। इसके साथ ही ठंडी हवाओं की रफ्तार भी काफी कम हो जाएगी। ऐसे में तापमान में कुछ इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट