Mradhubhashi
Search
Close this search box.

याशी ने कला के माध्यम से अनाथ बच्चों की लिए एकत्रित किया फंड

याशी चौधरी इंदौर एक कत्थक नृत्यांगना है। याशी पिछले 6 वर्षो से कत्थक की शिक्षा गुरु प्रतिमा झालानी जी से ले रही है। याशी ने नृत्य मैं रुचि के कारण वो जल्दी से ही कत्थक मैं पारंगत हो गई।

याशी ने 10 वर्ष की आयु में 2विश्व कीर्तिमान कत्थक मैं दर्ज करवाए है। याशी ने 24 जनवरी 2021 को एक मिनट में 110 कत्थक के चक्कर तथा उसे दिन 1 घंटे मैं 4290 कत्थक के चक्कर लगा कर ग्लोबल रिसर्च एंड फाउंडेशन मैं अपना नाम दर्ज करवाया। रिकॉर्ड बनाने के साथ ही उसने उस दिन ये प्रण लिया की वो अपनी कला के माध्यम से अनाथ बच्चों की लिए फंड एकत्रित करेगी।

कोविड़ महामारी में पिता को को चुकी याशी ने अपने उस जज्बे को आगे रखा तथा 21जुलाई 2021को अपना पहला कत्थक चैरिटी शो वर्चुअल माध्यम से किया। इस शो से 30000 रूपए एकत्रित कर इंदौर की संस्था मातृछाया जो की अनाथ बच्चों की देखभाल करती है को डोनेट किया।

इसी कड़ी को आगे बड़ते हुए 14 नवंबर 2022 को बाल दिवस पर फिर से कत्थक चैरिटी शो किया तथा प्राप्त राशि को मातृछाया को डोनेट की। याशी ने अपना तीसरा शो 31st जुलाई इंदौर के संतोष सभागृह मैं किया तथा शो से 27000 रुपए एकत्रित कर संस्था को डोनेट किए।

याशी ने अब तक कुल 71000 रूपए मात्रा छाया संस्था में डोनेट किए है। इसी के साथ याशी इंदौर के मालवा उत्सव मैं भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। याशी आगे भी इसी तरह के शो करके अनाथ बच्चों की जितनी सहायता हो सकती है करना चाहती है।

अर्चित अरविन्द डांगी { मध्यप्रदेश, रतलाम }

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट