Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: इंदौर में महिला मतदाता ही निर्णायक, जिले में 49.44 प्रतिशत आधी आबादी वोटर

MP Election 2023: इंदौर में महिला मतदाता ही निर्णायक, जिले में 49.44 प्रतिशत आधी आबादी वोटर

MP Election 2023 Indore Seat: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव(Election) में अब चंद दिन शेष हैं। ऐसे में सभी पार्टियां महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित की हुई हैं। महिलाओं के लिए योजनाएं लागू करने की बात हो रही है, क्योंकि महिलाओं मतदाता ही प्रत्याशियों की जीत की राह तय करेगी। इंदौर की नौ विधानसभा सीटों पर 49.44 प्रतिशत महिला मतदाता हैं।

इंदौर में कुल 27,62,507 मतदाता हैं। इनमें से महिला मतदाता 13,65,871 और पुरुष मतदाता 13,96,525 हैं। अब महिलाएं पहले की तरह नहीं रही कि पति या परिवार के कहने पर किसी को वोट दें। अब महिलाएं खुद राजनीतिक समझ रखने लगी हैं। वह राजनितीक दल की जानकारी के साथ ही प्रत्याशियों को भी सोच समझकर ही मतदान करती हैं।

MP Election 2023: इंदौर में महिला मतदाता ही निर्णायक, जिले में 49.44 प्रतिशत आधी आबादी वोटर

सबसे अधिक विस क्षेत्र 5 में महिला मतदाता

इस कारण अब पार्टियां के मंचों पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी दिखने लगी हैं। सबसे अधिक महिला मतदाता विधानसभा क्षेत्र पांच में हैं। यहां 2,04,853 महिला मतदाता हैं। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के साथ उनकी पत्नी और परिवार की महिलाएं भी प्रचार कर रही हैं।

3 विधानसभा में महिला प्रत्याशी

बता दें इंदौर की नौ विधानसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा में महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। विधानसभा क्षेत्र चार से मालिनी गौड़ (भाजपा), सांवेर से रीना बौरासी सेतिया (कांग्रेस) और महू से उषा ठाकुर (भाजपा) को प्रत्याशी बनाया गया है। इन महिला प्रत्याशियों के सामने पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट