Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास, लोकसभा में विरोध में सिर्फ दो वोट पड़े, अब राज्यसभा में होगा पेश

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill Pass From Loksabha: नई संसद भवन में विशेष सत्र के तीसरे दिन आज 28 साल से रिजेक्ट हो रहा महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास हो गया। पर्ची से वोटिंग हुई, जिसमें समर्थन में 454 और विरोध में सिर्फ 2 वोट पड़े। अब बिल गुरुवार को राज्यसभा में पेश होगा। वहां से पास होने पर राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह बिल कानून बन जाएगा।

आज बिल पर आयोजित चर्चा में 60 सांसदों ने विचार रखे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा-यह बिल OBC आरक्षण के बिना अधूरा है। अमित शाह ने कहा कि यह आरक्षण सामान्य, एससी-एसटी में समान रूप से लागू होगा। चुनाव बाद तुरंत जनगणना और डिलिमिटेशन कराया जाएगा और सदन में महिलाओं की भागीदारी जल्द बढ़ेगी। विरोध से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा।

Women Reservation Bill: राहुल ने कहा कि देश चलाने वाले 90 में से सिर्फ तीन सेक्रेटरी ही OBC हैं। इस पर शाह ने कहा कि देश को सरकार चलाती है, सचिव नहीं। कोई एनजीओ चिट बनाकर देता है तो बोल देते हैं। भाजपा में 85 ओबीसी सांसद हैं। भाजपा में 27% ओबीसी विधायक हैं। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मैं पहले आईएएस था। 1992 बैच का अफसर सेक्रेटरी बना, उस समय किसकी सरकार थी। राहुल गांधी अपनी सरकार को कोस रहे हैं।

युग बदलने वाला विधेयक : शाह
Women Reservation Bill: अमित शाह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है। कल का दिन संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। कल नई संसद का पहली बार श्री गणेश हुआ। कल गणेश चतुर्थी थी और पहली बार वर्षों से लंबित बिल को पास किया गया। देश में एससी-एसटी के लिए जितनी सीटें आरक्षित हैं, उनमें से भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। कहा कि कुछ लोगों के लिए महिला सशक्तीकरण चुनावी मुद्दा हो सकता है, लेकिन मेरी पार्टी और मेरे नेता मोदी के लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मान्यता का मुद्दा है। मोदी ने भाजपा में महिलाओं को पार्टी पदों पर 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाया है।

मोदी ने अपने पैसे कर्मियों एवं उनके बेटियों के खाते में भेजें
Women Reservation Bill: शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता ने मुख्यमंत्री के बाद पीएम बनाया। उनके नेतृत्व में ही 30 साल बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। मोदी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते समय अपने खाते के पैसे वर्ग तीन के कर्मचारियों एवं उनके बेटियों के खाते में भेज दिया था।

दुनिया में 5% महिलाएं भी विमान उड़ा रहीं, जबकि भारत में 15% हैं
Women Reservation Bill: अमित शाह ने कहा कि दुनियाभर में आज 5 प्रतिशत महिलाएं विमान उड़ा रही हैं। भारत में इन महिलाओं की संख्या 15% है। ये महिला सशक्तीकरण है। पहली बार यह बिल संविधान में नहीं आया। देवेगौड़ा जी से मनमोहन जी तक चार बार प्रयास किए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट