Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मन की बात कार्यक्रम का 102 वां एपिसोड सुनने के साथ करकेली मंडल की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन हुआ संपन्न

man ki baat

चंदन श्रीवास/नौरोज़ाबाद/उमरिया – बांधवगढ़ विधानसभा 89,जनपद पंचायत मंडल करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार-29 में मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विश्व के लोकप्रिय नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102 वां एपिसोड का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा एवं सुना गया तत्पश्चात संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का शुभारंभ प्रबुद्ध जनों का श्रीफल के द्वारा स्वागत समारोह किया गया।

भाजपा के रीति और नीति के अनुसार कार्यक्रम का विशेष शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांधवगढ़_89 के लोकप्रिय विधायक शिवनारायण सिंह जी, विशिष्ट अतिथि-पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश का समिति सदस्य मनीष सिंह ,विशिष्ट अतिथि- जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ,वशिष्ठ अतिथ तथा करकेली मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह पवार के अध्यक्षता एवं उपस्थिति में बैठक की गई। जिसमें कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 के सफलतम कार्यकाल के विषयांतर निम्न प्रकार की गतिविधियां बताई गई। तथा प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन के प्रचार विस्तार हेतु समर्पित होने के लिए बहुतायत अपनी कृतज्ञनता दिखाने के लिए हमेशा तात्पर्य रहने की भावात्मक, क्रियात्मक प्रतिक्रिया जताई है।

इस तारतम्य पर प्रमुख रूप से उपस्थित किसान मोर्चा जिला सदस्य के के सिंह , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लल्लू सिंह तोमर, कार्यक्रम संचालन व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार, पूर्व मंडी अध्यक्ष कमल सिंह, मंडल महामंत्री बुद्ध सेन सिंह,मंडल उपाध्यक्ष विनय उरमलिया, नत्थू सिंह, मंडल मंत्री चंद्रभान सिंह, पूर्व मंडल संयोजक राजेश गुप्ता , वरिष्ठ नेता मनोज सिंह राजपूत, दशरथ सिंह राजपूत, सरपंच कमलेश सिंह, मानिक राम सिंह, द्वारिका प्रसाद धूलिया, जगत राम सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिला मंत्री नीरज झारिया, रवि शंकर तिवारी, अरुण कोल, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष बलभद्र साहू, द्वारका प्रसाद धूलिया, चंद्रबली सिंह रहठा, ब्रजकिशोर साहू, बुद्धा भाई झरिया

भाजपा सोशल मीडिया बांधवगढ़ विधानसभा प्रभारी ललन सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, स्वच्छता ग्राही कमल सिंह राजपूत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री तिलकधारी सिंह राजपूत, राजभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम मुख्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट