Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बल्‍ला क्‍यों खाते हैं एमएस धोनी ?

मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान एम एस धोनी बल्लेबाजी पर जाने से पहले अक्सर बल्ले को खाते नजर आते हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ भी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान धोनी बल्ला खाते नजर आए। धोनी ऐसा क्यों करते हैं, इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने दिलचस्प खुलासा किया है।

पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर शेयर करते हुए कहा, ‘अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बल्ला क्यों खाते हैं, ऐसा वह अपने बैट से टेप को हटाने के लिए करते हैं। धोनी को अपने बल्ले को साफ रखना पंसद है। आपको उनके बैट पर एक भी टेप या धागा निकला हुआ नजर नहीं आएगा।

धोनी ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में 33 की औसत से रन बनाते नजर आए हैं। उन्होंने इस सीजन के 11 मैचों में 32.60 की औसत से 163 रन बनाए हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 139.32 रहा है। इस मैच में उन्‍होंने 8 गेंदों पर नाबाद 21 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। धोनी CSK के दोबारा कप्तान बने हैं।

उन्होंने IPLसीजन शुरू होने से एक दिन पहले ही कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद रविंद्र जडेजा को कप्तान को CSK का कप्तान बनाया गया था।

जडेजा ने शुरुआती 8 मैचों में टीम को मिली 6 हार के बाद कप्तानी छोड़ी दी। जिसके बाद धोनी ने फिर CSKकी कप्तानी संभाली है। उसके बाद 3 मैचों में धोनी की कप्तानी में CSK ने दो मैचों में जीत हासिल की है और पॉइंट टेबल में 9 वें स्थान से आठवें स्थान पर पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट