Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Wedding Hall Caught Fire : डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन पर गिरे आग के गोले, शादी में 100 लाश, 150 लोग झुलसे

Wedding Hall Caught Fire : डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन पर गिरे आग के गोले

Wedding Hall Caught Fire : शादी के फनी एवं डांसिंग वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखकर हर कोई सहम जा रहा है। इस वायरल वीडियो में शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के बीच 100 लाशें बिछी हैं। 150 लोग झुलसे हुए हैं, जो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे हैं।

Wedding Hall Caught Fire : यह वीडियो इराक के नीनवे प्रांत के हमदानिया का है। यहां शादी हॉल में आग लगने से 100 लोगों की मौत हो गई। 150 लोग बुरी तरह झुलस गए। हॉल को सस्ती सजावट से डेकोरेट किया गया था। इस कारण आग तेजी से फैली। हॉल के मुख्य गेट पर सबसे अधिक आग थी। इससे अंदर फंसे लोग समय रहते बाहर नहीं आ सके और जल गए

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल
Wedding Hall Caught Fire : हॉल ईसाई समुदाय का था। राजधानी बगदाद से 335 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मोसुल शहर के बाहर हादसा हुआ। स्थानीय टेलीविजन फुटेज में दिख रहा है कि हॉल से आग की लपटें तेजी से उठ रहीं, जब तक आग पर काबू पाया गया हॉल पूरी तरह जल गया। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुए हैं। एक वीडियो में दिख रहा कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ डांस कर रही, तभी छत से आग के गोले गिरने लगे।

पीएम ने जांच के आदेश दिए
Wedding Hall Caught Fire : आग से झुलसे लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतने अधिक घायलों के पहुंचने से हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। ऑक्सीजन सिलेंडरों और पट्टी के लिए लोगों को मशक्कत करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Wedding Hall Caught Fire : प्रधानमंत्री मो. शिया अल-सुदानी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आंतरिक और स्वास्थ्य अधिकारियों को राहत प्रदान करने के लिए कहा है। निनेवेह के प्रांतीय गवर्नर नजीम अल-जुबौरी ने कहा कि कुछ घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में भेजा गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारण के बारे में तत्काल आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट