Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rape Case in Ujjain: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप | खून से लथपथ बिना कपड़ों घंटों भटकती रही बच्ची

Rape Case in Ujjain: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप | खून से लथपथ बिना कपड़ों घंटों भटकती रही बच्ची

Rape Case in Ujjain: अमृत बैंडवाल/उज्जैन- उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में 12 साल की लड़की से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है और यहां मुल्लापुर क्षेत्र में बेसुध हालत में मिली। इसके बारे में लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी तो घटना का पता चला।

Rape Case in Ujjain: महाकाल थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि बालिका की उम्र लगभग 12 साल है और उत्तर प्रदेश की रहने वाली बता रही है लेकिन माता-पिता के बारे में फिलहाल कुछ मालूम नहीं है और यहां कैसे आई है इस बारे में भी कुछ बता नहीं पा रही है। लोगों की सूचना पर महाकाल थाना की डायल 100 उसे लेकर अस्पताल पहुंची थी। जहां उसका चरक अस्पताल में उपचार व मेडिकल जांच कराई गई। इसमें डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की है। उसकी हालात को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए इंदौर – रैफर कर दिया है। उज्जैन से महिला राजपत्रित अधिकारी उसे लेकर इंदौर गई हैं। बच्ची के बयान के आधार पर आगे की जांच की दिशा होगी

Rape Case in Ujjain: एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि बालिका के साथ गलत काम हुआ है इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। महाकाल थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Rape Case in Ujjain: पुलिस की कई टीम सुराग की तलाश में जुटी : 12 वर्षीय बालिका उज्जैन कैसे पहुंची और उसके माता-पिता कहां है। क्या वह यहां अकेली आई थी या परिजनों से बिछड़ गई, इस बारे में पता लगाने के लिए बालिका को महिला पुलिस अधिकारी को साथ ही रखा गया है ताकि बच्ची से बात कर इस बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा सके। इधर घटना के बाद एसपी शर्मा ने महाकाल थाने के अलावा नीलगंगा थाना तथा सायबर और क्राइम टीम को जानकारी एकत्रित करने में जुटा दिया। रात में पुलिस टीम में दोनों थाना क्षेत्र के कैमरे और कई संदिग्धों से बच्ची को लेकर पूछताछ कर जानकारी एकत्रित करती रही।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट