Waheeda Rehman Dadasaheb Phalke Award:बेहतरीन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। सिनेमाजगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड पिछले साल आशा पारेख (Asha Parekh) को मिला था। देवानंद समेत कई एक्टरों के साथ काम कर चुकीं वहीदा को 35वें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) के लिए चयनित होने पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुशी जताई है।
Dadasaheb Phalke Award: उन्होंने वहीदा रहमान के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही और सम्मान महसूस Read More
पद्यश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित
Dadasaheb Phalke Award: अनुरागने आगे लिखा-यही वजह है कि उनको फिल्म रेशमा और शेरा में कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित भी वहीदा रहमान जी सम्मानित हैं। उन्होंने भारतीय नारी के समर्पण, मजबूती और और कमिटमेंट का बढ़िया उदाहरण दिया है। जो कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लेवल पर भी ऊंचाइयों को छू सकती है।
महिलाओं के लिए गर्व वाली बात
Dadasaheb Phalke Award: केंद्रीय मंत्री ने लिखा-ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा में आगे बढ़ने वाली महिलाओं और जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित किया है, उनके लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। विनम्रतापूर्वक उनके काम के लिए सम्मान व्यक्त करता हूं।