रायपुर में पहली बार पंच कोटि यानी पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया जा रहा है। गुढ़ियारी, तिलकनगर स्थित श्रीबालाजी मंदिर में 24 घंटे भक्तिभाव छाया है। प्रत्येक मानव और विश्व कल्याण की कामना को लेकर किए जा रहे पाठ में सुबह से रात तक महिलाएं, पुरुष और तिरुपति से आए आचार्यगण पाठ कर रहे हैं। पांच दिवसीय पाठ की पूर्णाहुति 21 दिसंबर को होगी।