Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Vehicles Drifting in Manali: हिमाचल में बारिश बनी आफत, गाड़ियां पानी में बही, वीडियो देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे

manali हिमाचल में बारिश बनी आफत, गाड़ियां पानी में बही, वीडियो देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Vehicles Drifting in Manali: इस साल मानसून कई राज्यों में बाढ़ ला दिया है। हिमाचल में दो दिनों से हालात नाजुक हैं। मनाली में गाड़ियां खिलौने की तरह पानी में बह रहीं हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक-एक कर दर्जनों गाड़ियां पानी में बहती जा रहीं हैं। हिमाचल के कई शहरों में यहीं हालात हैं।

जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हर तरफ जलभराव है। लोग अपने-अपने घर में कैद हो गए हैं। सबसे बुरी स्थिति पर्यटन स्थल मनाली (Manali) की है। दो दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं। नालों का पानी सड़क पर बह रहा है। मनाली (Manali) से 4 किलोमीटर दूर व्यास नदी साथ कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। व्यास नदी में रविवार सुबह कई दुकानें बह गईं। कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। ऊना, सिरमौर समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। सड़कें धंस चुकी हैं।

दिल्ली, पंजाब, गुड़गांव में भी बाढ़ के हालात
हिमाचल के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली में पिछले 41 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। मकान, दुकान सबकुछ जलमग्न हो गए हैं। रविवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। यही हालात पंजाब और गुड़गांव में भी हैं। हर तरफ जलभराव है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट