UPSC CSE Final Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट जारी, टॉप 4 में सभी लड़कियां, देखिये कौन रहा टॉपर - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

UPSC CSE Final Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट जारी, टॉप 4 में सभी लड़कियां, देखिये कौन रहा टॉपर

UPSC CSE Final Result 2022 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट जारी, टॉप 4 में सभी लड़कियां, देखिये कौन रहा टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल जारी कर दिया है. IAS परीक्षा में इस बार टॉप 4 में सभी लड़कियां रहीं इनमें इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है. वहीं गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रही। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा ने हासिल किया. उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

IAS परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं. 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है. IAS पदों के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट घोषणा के तकरीबन 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी ने इस साल सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।