Mradhubhashi
Search
Close this search box.

UP Election 2022: इस सीट पर बाप-बेटी सपा-भाजपा से आमने-सामने, जीतेगा परिवार?

UP Election 2022: सियासत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने और अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए सब कुछ जायज है। चुनाव जीतना नेता का एकमात्र लक्ष्य होता है। देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश में राजनीति के बेहद दिलचस्प नजारे दिखाई दे रहे हैं। बिधुना विधानसभा सीट पर बाप-बेटी एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

बिधुना विधानसभा सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला

बिधुना विधानसभा सीट से विधायक विनय शाक्य और उनकी बेटी रिया शाक्य आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव मे यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार मौजूदा भाजपा विधायक विनय शाक्य पाला बदलकर समाजवादी पार्टी में चले गए। भाजपा ने उनके् ही घर में सेंध लगाते हुए उनकी बेटी रिया शाक्य को यहां से टिकट दे दिया। अब विनय शाक्य समाजवादी पार्टी से और रिया शाक्य भाजपा से इस सीट से चुनौती पेश कर रही हैं। अब मुकाबला सियासी पार्टियों से ज्यादा एक परिवार के बीच हो गया है।

रिया शाक्य ने चाचा पर लगाए आरोप

विनय शाक्य जब भाजपा से सपा में गए उस वक्त बेटी रिया शाक्य ने आरोप लगाया था कि वह उनके पिता अपनी मर्जी से सपा में नहीं गए, बल्कि उनके चाचा और दादी ने जबरन उनसे पाला बदलवाया है। उन्होंने कहा कि मेरे चाचा स्वार्थी हैं और इसका फायदा मेरे उन्होंने उठाया और पिता को भाजपा से सपा में शामिल करा दिया, जबकि इस बार चुनाव लड़ने से पिता ने पहले ही मना कर दिया था। एक वीडियो जारी कर रिया शाक्य ने कहा कि उनके पिता को 1 मई 2018 को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. उनके पिता स्पष्ट रूप से बोल नहीं पाते हैं और ऑपरेशन के बाद उनकी सोचने की शक्ति भी कम हो गई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट