Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सब्जी खरीदने गए व्यक्ति से बदमाशों ने की लूट, विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

इंदौर। इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में सोमवार सुबह एक सब्जी व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी।

बतादें कि व्यापारी सब्जी लेने मंडी जा रहा था। उस समय बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटना चाणक्यपुरी से चौइथराम मंडी की ओर जाने वाले ब्रिज पर हुई है।गुमास्ता नगर में रहने वाले 40 साल के चंदन भावसार सब्जी मंडी जा रहे थे। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के केशरबाग ब्रिज पर बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया और चाकू दिखाकर लूटपाट करने लगे। चंदन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चंदन के पिता के मुताबिक ब्रिज की लाइट बंद होने के कारण उनके बेटे पर बदमाशों ने हमला किया। उसके गले पर छीना झपटी के निशान है। साथ ही उसके गले से सोने की चेन गायब है। प्रारभिक जांच में सामने आया कि बदमाश लूटपाट करना चाहते थे। चंदन और बदमाशों के बीच संघर्ष हुआ है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं।

पिता सत्यनारायण ने बताया कि बेटा चंदन उनसे अलग सुदामा नगर में रहता था। उसकी दो बेटियां है। वह प्रतिदिन सब्जी लेने मंडी जाता था और आकर सब्जी का ठेला लगाता है। बतादें कि घटना की जानकारी पत्नी को नहीं दी गयी है।

इस हत्याकांड के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। लूट और अन्य रंजिश के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट