Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अशोकनगर में खाद लेने के लिए रात 2 बजे से लाइन में लगे किसानों ने किया चक्का जाम

अशोकनगर। भारत को कृषि प्रधान देश माना जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के अशोकनगर में किसान खाद के लिए परेशान होते हुए नज़र आ रहा है। लगातार हो रही खाद की दिक्कत से परेशान होकर किसानों ने शहर में चक्का जाम भी किया है।

मध्य प्रदेश में होने वाले हर चुनाव में किसानी और किसान की बातें ज़रूर की जाती है। लेकिन फिर भी किसान अभी तक अपनी मुलभुत सुविधाओं के लिए तरसता हुआ दिखाई दे रहा है। अशोकनगर में किसान खाद लेने के लिए रात 2 बजे से लाइन में लगे हुए दिखाई दिए है। परेशान होकर किसानों ने विदिशा रोड पर घंटों जाम किया है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस प्रशासन, एसडीएम रवि मालवीय और नायब तहसीलदार ने किसानों से चक्का जाम खोलने की अपील की है। साथ ही एसडीएम मौके पर किसानों को खाद को लेकर सांत्वना देते हुए नज़र आए है। अधिकारीयों के सोसाइटी से खाद दिलाने के आश्वासन देने के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया है।

अशोकनगर से मृदुभाषी के लिए विवेक शर्मा की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट