चोरों ने महिला को अकेली देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
////

चोरों ने घर में घुसकर की चोरी और महिला को अकेला देख किया दुष्कर्म

इंदौर: लॉकडाउन में घरों में घुसकर बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चुराए। इसके बाद महिला को अकेला देख उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद उसने महिला को ले जाकर पहले मेडिकल करवाया। महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की और कुछ समय के बाद आरोपियों को गिरफतार कर लिया।

गुरुवार देर रात लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला घर में अकेले रहती थी। इस कारण उन्होंने यह योजना बनाई थी। देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चुराए। इसके बाद महिला को अकेली देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक अरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है एक आरोपी का नाम दीपक और अन्य दो नाबालिग हैं। दोनो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी दीपक पंचवटी के आसपास वाले इलाके में ही रहता था। उसने महिला को अकेला देख यह योजना बनाई थी।