Mradhubhashi
Search
Close this search box.

टीवी बदलने को लेकर कैदियों में हुआ विवाद, झगड़े में कैदियों ने गाल पर ब्लेड से किया वार

उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। दरअसल टीवी एक बैरक से दूसरे बैरक में लेकर जाने से मना करने पर कैदियों में विवाद हुआ और बाद में यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक कैदी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

केंद्र भैरवगढ़ जेल में बंदियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। तीन लोगों ने हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी पर ब्लेड से हमला किया है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि नुकीली वस्तु से हमला किया गया है। मामले में हमलावरों के खिलाफ भैरवगढ़ थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। चिमनगंज निवासी लखन पिता मदनलाल हत्या के मामले में सजा काट रहा है। बताया जा रहा है कि जिस बैरक में वह बंद है, वहां टीवी देखने की बात पर उसका झगड़ा हुआ। इसे लेकर इमरान पिता इकबाल, अकबर और अकील पिता इम्तियाज ने उस पर हमला कर दिया। हमले में लखन घायल हो गया, उसके गाल पर भी टांके आए हैं।

अकबर और अकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है व थाने में रिपोर्ट की गई है। टीवी देखने की बात पर ही होना सामने आया है। इधर भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि घायल बंदी की रिपोर्ट पर इमरान, अकबर और अकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उज्जैन से मृदुभाषी के लिए अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट