Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सबसे महंगा सैटेलाइट बेंगलुरु पहुंचा: निसार पूरी दुनिया को खतरों से बचाएगा, प्राकृतिक आपदाओं की सूचना पहले मिल जाएगी

बेंगलुरु। अब प्राकृतिक आपदाओं की सूचना पहले मिल जाएगी। दरअसल नासा और इसरो ने मिलकर एक सैटेलाइट बनाया है। इसका नाम है नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (एनआईएसएआर) यानी निसार। यह गुरुवार को अमेरिका से बेंगलुरु पहुंचा। निसार पूरी दुनिया पर नजर रखेगा और दुनिया को भविष्य के खतरों से पहले ही आगाह कर देगा।

यानी यह भूकंप, भूस्खलन, तूफान, चक्रवात और बाढ़ जैसी आपदाओं से पहले ही इनकी सूचना दुनिया को दे देगा। यह  पृथ्वी की ओर अंतरिक्ष से आने वाले खतरों की भी सूचना देगा। निसार को बेंगलुरु में यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में रखा गया है। इसे अंतिरिक्ष में भेजने के लिए जीएसएलवी-एमके2 रॉकेट का प्रयोग किया जाएगा।

दिन-रात काम करेगा

बेंगलुरु में इसे यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में रखा जाएगा। जहां पर इसके रडार और सैटेलाइट बस को जोड़ा जाएगा। इसके बाद कुछ टेस्ट किए जाएंगे। निसार एक ऐसा सैटेलाइट है जो दिन-रात काम कर सकेगा। यह मिशन फिलहाल तीन साल के लिए हैं, लेकिन इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इसका मेश रिफ्लेक्टर 40 फीट व्यास का है। इसे नीयर पोलर अर्थ ऑर्बिट में तैनात किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट