Jaya Verma Sinha: भारतीय रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा नियुक्त हुईं हैं। पहली बार रेलवे बोर्ड (Railway Board) चेयरमैन के पद पर कोई आसीन हो रही है। जया अब अनिल कुमार लोहाटी की जगह लेंगी। यह 1 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगी। अभी जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड (Railway Board) में परिचालन और व्यवसाय विकास की सदस्य हैं। केंद्र सरकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। पोस्ट लिखा- भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवाएं (IRMS), सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड (Railway Board) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी (CEO) नियुक्त किया जा रहा है।
बता दें ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के समय एक महिला रेलवे अधिकारी की देशभर सराहना हुई थी। इस महिला अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ही थीं। जया ने ही पूरे हादसे की जानकारी पीएमओ के सामने रखी थी। आज अपाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट सेक्रेटेरिएट ने बताया कि जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड (Railway Board) के चेयरमैन के लिए मंजूरी मिल गई है।
(Railway Board):-जया वर्मा1988 बैच की अधिकारी
जया वर्मा 1988 बैच की भारतीय रेलवे यातायात सेवा की अधिकारी रही हैं। यह ऐसे समय में बोर्ड का प्रभार संभालने वाली हैं, जब केंद्र सरकार से रेलवे को रिकॉर्ड बजटीय आवंटन मिला है। केंद्रीय बजट 2023-24 में भारतीय रेलवे को 2.74 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत परिव्यय आवंटित हुआ है। यह राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर को किया गया सबसे अधिक आवंटन है। वित्त वर्ष 2022-23 में रेलवे के लिए 1.37 लाख करोड़ रुपए का सकल बजटीय आवंटन हुआ था।
Jaya Verma Sinha, Indian Railway Management Services (IRMS), Member (Operations & Business Development), Railway Board appointed as Chairman & Chief Executive Officer (CEO), Railway Board: Govt of India pic.twitter.com/ERczDOERtY
— ANI (@ANI) August 31, 2023
35 साल का सर्विस रिकॉर्ड
जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेलवे में 35 साल कार्यरत हैं। इन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्व रेलवे में अहम पदों को संभाला है। इतना ही नहीं बांग्लादेश के ढाका में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार रह चुकी हैं। जया वर्मा ने बांग्लादेश में रेलवे आधुनिकीकरण और विस्तार में काफी योगदान दिया है। जया के ही कार्यकाल में कोलकाता से ढाका मैत्री एक्सप्रेस का उद़्घाटन हुआ था।