Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Surya Grahan 2023: अक्टूबर में अद्भूत संयोग, एक ही महीने में लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानिए आप पर कितना प्रभाव पड़ेगा

Surya Grahan 2023: अक्टूबर में अद्भूत संयोग, एक ही महीने में लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण

Surya Grahan 2023: कई वर्षों में एक बार ऐसा संयोग होता है, जब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महीने में लगना हो। इस साल अक्टूबर में ऐसा अद्भुत संयोग है। इस महीने में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाले हैं। अब ऐसे में एक का सूतक मान्य होगा और एक का नहीं। यानी एक ग्रहण देश में दिखेगा और एक भारत के बाहर दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण के दिन ही अमावस्या पड़ने वाला है। किसी ग्रहण को विज्ञान खगोलीय घटना मानता है, लेकिन हिंदू ज्योतिष शास्त्र में (Solar and Lunar Eclipse) यह अशुभ घटना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं (Religious Beliefs) के अनुसार ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energies) बढ़ती हैं।

Surya Grahan 2023: पितृपक्ष (Pitru Paksha) के अंतिम दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रह है। इस दिन अमावस्या तिथि भी है। सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका (America) में दिखाई देगा। भारतीय समय के मुताबिक सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे शुरू होकर रात 2:25 बजे समाप्त हो जाएगा, क्योंकि यह भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।

कन्या राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण
Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर का यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगने वाला है। यह वलयाकार (Annular) होगा। ग्रहण के दौरान कुछ नया या खास काम करने की मनाही होती है। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में दिखेगा। इससे पहले के दो सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई दिए थे।

सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण
Surya Grahan 2023: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण से ठीक 15 दिन बाद लगने वाला है। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर की रात 1:06 बजे से सुबह 2:22 बजे तक रहेगा। भारत में ग्रहण 1 घंटा 16 मिनट रहने वाला है। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में पूजा नहीं की जाती है। देवी-देवताओं की मूर्ति को छूना भी प्रतिबंधित होता है। ऐसे में घर पर रहें। ग्रहण काल के समय में शुभ काम करने से परहेज करें।

भारत के अलावा इन देशों को दिखेगा चंद्र ग्रहण
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन 5 मई को लगा था। यह भारत में नहीं दिखाई दिया था। चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी दिखाई देगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट